दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
गोरखपुर- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखण्ड के नरकटियागंज जंक्शन पर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस रामनगर-भैरोगंज के बीच ट्रैक में तकनीकि खराबी आने के कारण एक घंटा तक खड़ी रही। जिसकी जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर ने दी। इस संबंध में बताया गया कि हरिनगर-भैरोगंज के बीच पटरी में कुछ खराबी आ जाने के कारण एक घंटा तक परिचालन को रोक दिया गया। जिसको लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश देखा गया। यात्रियो का कहना है कि एक तो पहले ही दो घंटे विलम्ब से चल रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को एक घन्टा अतिरिक्त रोक दिया गया। यह सब रेल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करने को पर्याप्त है। रेल प्रशासन सही ढंग से काम करता तो रक्सौल से नरकटियागंज पहुंचने में नियत समय से दो घंटे विलम्ब से सत्याग्रह एक्सप्रेस नहीं चलती। उधर 12588 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी नरकटियागंज स्टेशन पर लगभग 4 घंटा 16 मिनट देरी से पहुँची। सनद रहे कि नरकटियागंज अभियन्त्रण विभाग की उदासीनता कहें या लापरवाही रेलवे ट्रैक पर महीनों से जल-जमाव है। इस दिशा में रेलवे का कोई अधिकारी कुछ बोलना नही चाहता। प्रबुद्धजनों का कहना है कि रेल प्रशासन सम्भवतः की हादसा की प्रतीक्षा में है।





Recent Comments