
वार्षिक समारोह में बच्चों ने बिखेरा जलवा
दरियापुर(सारण):प्रखण्ड क्षेत्र के टरवाँ मंगरपाल गाँव स्थित कॉनसेप्ट कोचिंग सेंटर में तृतीय वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. उद्घाटन के उपरांत बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की हर बच्चे राष्ट्र निर्माता होते है. अगर हर माता पिता और शिक्षक अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देकर सर्वांगिण विकास के रास्ते पर ले कर जाए तो हर बच्चे अपने गाँव समाज से लेकर देश दुनिया में नाम रौशन करेंगे.वहि कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने अपने अपने अंदाज में नृत्यकला और नाट्यकला प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया.साथ ही उदघोषक मो०नाज ने अपने शायराना अंदाज में अपनी शायरी और चुटकुले से दर्शकों को खुब हंसाया.कार्यक्रम के अंत में आशिष,अनिश,अमित,आरती, कुमकुम बबली,झुमकी,सोनम आदि ने स्वच्छता अभियान पर नाटक प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता का परिचय दिया.इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्ता,सरपंच गणेश शर्मा,रंधीर सिंह, केदार गुप्ता,श्रीनिवास गुप्ता,शिक्षक चन्देश्वर प्रसाद गुप्ता,प्रवीण कुमार गुप्ता,चंदन कुमार भारती,राजीव कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.




Recent Comments