
कृषि कार्यक्रम में कृषि अधिकारी की अनुपस्थिति,गंभीर लापरवाही है : मीणा अरुण
मढ़ौरा : शनिवार को प्रखण्ड के नव निर्मित ई किसान भवन का उद्घाटन सह रवि महोत्सव के उद्घाटन में पहुची मीणा अरुण ने कहा कि प्रखण्ड के किसान पूरी तरह से जागरूक है लेकिन यहां के कृषि पदाधिकारी ही गैर जिम्मेदार रवैया अपना रहे है।कार्यक्रम में कृषि ससे किसानों को योजनाओं का भरपूर लाभ नही मिल पा रहा है। यह एक गम्भीर समस्या है कि कृषि से सम्बंधित कार्यक्रम में कृषि के वरीय पदाधिकारी ही गायब रहते है।वर्तमान में जानकारी का अभाव ही प्रखण्ड के किसानों के विकास में बाधक बन रहा है। कृषि अधिकारियों को इसे गम्भीरता से लेना चाहिए। जिससे किसान योजनाओं का लाभ ले सके और समृद्ध बन सके, उनके द्वारा प्रयास के कारण कृषि मेला को जिला के बाद अनुमंडल मुख्यालय में भी आयोजित किया जा रहा है।लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ तभी अधिक होगा जब किसानों को जानकारी के साथ साथ उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा।मीणा अरुण उक्त कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी और प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी दोनो की अनुपस्थिति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।इस दौरान मौजूद कृषि और पशुपालन से जुड़े अधिकारी ने किसानों को जानकारी उपलब्ध कराया लेकिन मौजूद किसानों ने अधिकतर ने कई तरह के सवाल उठाया जिससे रवि महोत्सव में हंगामा लगातार चलता रहा।इसके पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मीणा अरुण प्रखण्ड प्रमुख अनिता देवी ने ई किसान भवन और रवि महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।




Recent Comments