वाराणसी/छपरा। ,05 जून 2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा रेलवे स्टेशन पर सीनियर स्टेशन डायरेक्टर के पद पर कार्यरत संजय कुमार शर्मा ने कोरोना संक्रमण रोकने हेतु लागू लॉकडाउन की विषम अवधि में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है । स्टेशन डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि में ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की नियमित मोनीटरिंग किया और खाली रेक को छपरा से जल्दी से रवाना किया और जलालपुर स्टेशन पर ट्रेनों के रैक को समय पर उपलब्ध कराया। वाशिंग पीट के कार्यो का भी देख रेख कुशलता किया। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ श्रमिक ट्रेनों के आगमन के लिए समन्वय स्थापित किया । ट्रेनों में प्रयुक्त होने वाले रेल कोच, लोको और एसएलआर के सेनिटाइजेशन का काम भी टीएक्सआर स्टाफ की मदद से कराया । आप श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए समर्पित रहे। मंडल रेल प्रसाशन द्वारा स्टेशन डायरेक्टर श्री संजय कुमार शर्मा की रेल कार्य के प्रति लगनशीलता एवं कठिन समय में उनके कृत्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें को वाराणसी मंडल का आज का “कोरोना वायरियर्स ऑफ द डे” घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी