
वाराणसी 05 जून, 2020: वाराणसी मंडल कार्यालय समेत मंडल के विभिन्न यूनिटों एवं स्टेशनों पर आज 05 जून, 2020 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबन्धक विजय कुमार पंजियार द्वारा मंडल कार्यालय,लहरतारा के उद्यान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिना भीड़ इकठ्ठा किये पौधारोपण कर किया गया ।
इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार ,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) एस.पी.एस. यादव एवं वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों यथा मंडुवाडीह,प्रयागराज रामबाग,छपरा,सीवान,बलिया,गाजीपुर,मऊ देवरिया सदर एवं कप्तानगंज के स्टेशन अधीक्षकों/स्टेशन प्रबंधकों /स्टेशन मास्टरों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बिना भीड़ इकठ्ठा किये वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई । वाराणसी मंडल के विभिन्न यूनिटों में भी विभागाध्यक्क्षों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा वाराणसी मंडल के सभी विभागों में पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त वायो-डायवर्सिटी पर लोगों को जागरूक करने हेतु एस.एम.एस. भेजे गये ।
वाराणसी मंडल के विभिन्न यूनिटों,कारखानों,डेमू शेड एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओ एवं विद्यालयों के साथ मिलकर पर्यावरण संबंधित विषयों पर पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज 05 जून, 2020 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल एवं सनबीम स्कूल लहरतार के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 के अंतर्गत जारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आन लाइन ड्राइंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया । ड्राइंग कम्पटीशन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । ड्राइंग कम्पटीशन में शामिल सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जायेगा । मुख्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर रिकार्डेड नुक्कड़ नाटक को व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर आमजन को जागरूक करने हेतु अपलोड किया गया ।
इनपुट-अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments