अमनौर/सारण: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अमनौर मेंं भाजपा नेता कामेश्वर ओझा ने वृक्षारोपण किया. शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमनौर थाना रोड स्थित अपने निजी कार्यालय का शुभारंभ के दौरान पूजा पाठ व हवन कर फलदार वृक्ष लगाया. इस दौरान भाजपा नेता कामेश्वर ओझा ने कहा कि पार्यवरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. इस महामारी के दौरान लगाया जाने वाला हर पेड़ इस लड़ाई को शाक्ति प्रदान करेगा. इस  मौके पर प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे.

उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के साथ साथ युपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है . जिनका जन्मदिन भी सोशल डिस्टेंसिंंग नियम का पालन करते हुए धुमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, शिवेश कुमार सिंह, पूनू सिंह, आलोक कुमार, अमर तिवारी, गुड्डू महतो सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.