स्वतंत्रता दिवस पर संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक ने किया झण्डोतोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंं गीत-संगीत से बच्चों ने बांधा समां

इसुआपुर ( सारण ) :- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इसुआपुर स्थित संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल में स्कुल के संस्थापक सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा ने झंडोत्तोलन किया । वहीं झंडोत्तोलन के उपरान्त बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार, जिला पार्षद सदस्या प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, मुखिया राजकिशोर सिंह व प्रखंड जदयू अध्यक्ष छविनाथ सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर मंच उद्घाटन किया ।


वहीं इसुआपुर BDO ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के लिये इतनी अच्छी शहरी व्यवस्था के साथ शिक्षा देना ये संगम बाबा का साहसिक व सराहनीय कदम है । वहीं BDO कुमुद कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुये घर-घर में शौचालय बनाने व खुले में शौच न करने और खुले में शौच करने वालों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की शपथ भी दिलवाई । अपने संबोधन में जिला पार्षद प्रियंका सिंह ने स्कुल के संस्थापक संगम बाबा को बहूत-बहूत धन्यवाद दिया इसुआपुर में इतनी अच्छी व्यवस्था के साथ शिक्षा का माहौल बनाने के लिये । वहीं खराब मौसम व काफी तेज बारिश के बावजूद भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कुल के छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और अपने कला के माध्यम से अभिभावकों व दर्शकों को बाँधे रखा ।