सारण :एनएसएस कैडेटों ने दो बूंद पिलायी जिंदगी के लिए

छपरा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बुधवार को राजेंद्र कॉलेज एनएसएस के तत्वधान में श्याम चौक मोड़ पर अभियान चलाया गया मौके पर 0से5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया गया।

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया, इस अवसर पर आलोक गुप्ता ने कहा कि एनएसएस राष्ट्रहित के साथ समाज सेवा में अपना योगदान देती है इसी उद्देश्य से बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का भी बीड़ा एनएसएस ने उठाया है।

इस कार्य में धीरज कुमार, अमृत कुमार, ममता कुमारी, रत्नेश मिश्रा, अनिशा कुमारी, सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया|




Recent Comments