पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया नगर थाना द्वारा चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कांड की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि शहर के बस स्टैंड से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गुड्डू कुमार, मुन्ना राय, सम्राट शाही एवं रितेश सिंह के  तलाशी के क्रम में इनके पास से 200 ग्राम चरस बरामद किया गया। जब इनके मोटरसाइकिल के विषय में पूछताछ किया गया। तो पता चला कि मोटरसाइकिल भी चोरी की है। मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में इन्होंने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार कर इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मौके पर नगर थाना उपस्थित रहे।