नालंदा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट:-

बैठक

सोमवार को राष्ट्रीय राजपूत महासभा द्वारा आयोजित  23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह जी का जन्मोत्सव समारोह के आयोजन समिति का बैठक हरनौत बाजार के निकट बस्ती में आयोजन की गई।समिति के संयोजक  गौतम कुमार सिंह उर्फ फंटू सिंह के अध्यक्षता में कई निर्णय लिया गया । 
निर्णय के आलोक में नालंदा जिला सहित शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद ,अरवल, पटना ,बाढ़ एवं हाजीपुर से हजारों हजार बाबू वीर कुंवर सिंह के श्रद्धालु वीर शिरकत करेंगे ।इस आयोजन की सफलता हेतु 31 सदस्यी आयोजन समिति का गठन किया गया था। जिसमें कई मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य एवं पैक्स अध्यक्ष शामिल हैं ।
 आयोजन समिति  के बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें 21 सदस्यी स्वागत समिति जिन्हें 9 जिलों  से आने वाले वीरों के स्वागत एवं सम्मान के लिए व्यवस्था का कार्य सौंपा गया। वही 7 ग्रुप का निर्माण किया गया जो विभिन्न जिलों के सभी गामों में जाकर कार्यक्रम के व्यापक प्रचार एवं आमंत्रण का दायित्व निर्वहन करेंगे।
 इस बैठक में उन लोगों के अलावे डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ,श्याम सुंदर सिंह,रामविलास सिंह, डॉक्टर कुमार अखिलेश्वर सिंह , निरंजन कुमार सिंह   , ओम प्रकाश सिंह,  घनश्याम सिंह उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह मुखिया तीरा ,प्रमोद कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राणा उदयसिंह, अनिल सिंह गोसाईं विगहा,राज नारायण सिंह बस्ती, शैलेश कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, प्रभात सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, आदी लोगों ने विचार व्यक्त किए।