नवादा:29 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

#सन्नी भगत / गोविंदपुर:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो साल पहले राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी है।
पर दो साल बाद भी आलम यह है कि बिहार में जमकर शराब की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है।
शराबबंदी लागू करने के लिए पुलिस जितनी ही सख्ती बढ़ाती जा रही है, शराब के अवैध तस्कर शराब की खेप को सुरक्षित बिहार में पहुचाने के लिए नए नए हथकंडे भी अपना रहे हैं।
मतलब पुलिस डाल-डाल तो शराब तस्कर पात-पात।
ताजा मामला नवादा के गोविंदपुर का हैं जंहा गोविंदपुर पुलिस ने
गुप्त सूचना के आधार पर 29 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथ दर्शन बॉर्डर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया
तस्कर भोला ठठेरा गोविंदपुर के डीह पर क् निवासी बताये जाते हैं
गोविंदपुर पुलिस ने नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्रथमिकी दर्ज करते हुए तस्कर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहा से न्यायधीश ने उसे जेल भेज दिया।