रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने बांटे रोजादारों के बीच सामग्री


छपरा :कहते है कि जब किसी को किसी समय खाद्य वस्तु की जरूरत हो और उसी समय उस जरूरतमंद को पूरा कर दिया जाए तो इससे बड़ा समाजसेवा का कार्य कोई नहीं होता। इसी कार्य का एक बेहतरीन मिशाल पेश किया है रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने।पीडीआरआर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण के नेतृत्व में प्रोजेक्ट चैयरमैन आसिफ हयात एवं मो० साहेब के साथ रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी के सदस्यों ने साहेबगंज खनुआ पर जरूरतमंद रोजदारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। रौशन,जरीना,कौसर जहां,हुस्ना आरा,अहमद को क्लब की तरफ से खाद्य सामग्री दी गई।इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी अध्यक्ष रोट्रेक्टर निकुंज कुमार, सचिव टुन्ना कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप,अभिषेक कुमार,मो० इरफान अंसारी,यश झुनझुनवाला इत्यादि उपस्थित थें।
रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी ने बांटे रोजादारों के बीच सामग्री




Recent Comments