छपरा में ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के संबोधन को सुना

छपरा : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओ ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन में देश के प्रधानमंत्री को भाजपा कार्यकताओं ने सुना।देश के 500 स्थानों पर देश के लोगों को संबोधित कराते हुए रविवार को पीएम मोदी ने कहा कि हम किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को 2022 तक हासिल कर लेंगे। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं 2014 से 2019 तक कुछ लोगों को जेल के दरवाजे तक ले गया हूं। आने वाले समय में देश के लोगों को लूटने वालों के प्रति और सख्ती बरतने काम करेंगे।अब तक भरे गड्ढे, आगे आकांक्षाएं करेंगे पूरी। नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 4 पीढ़ियों तक शासन किया और गरीबी बढ़ाते चले गए।

इस मौके पर रविवार सन्ध्या लोकसभा सारण के छपरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभा भवन में आयोजित “मैं हूं चौकीदार कार्यक्रम” में उपस्थित प्रदेश मंत्री जगरनाथ ठाकुर, जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी अशोक सिंह , जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह , वंशीधर तिवारी , विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा , पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह एवं अन्य उपस्थित माननीय नेतागण प्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।