नवादा : दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, एक को क़नपटीं व दूसरे को जाँघ में लगी गोली, पटना रेफर
रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मस्तानगंज में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक को क़नपटी में गोली लगी है ओर दूसरे को जाँघ में गोली लगी है ।
घर बनाने के क्रम में छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बहस से शुरु हुआ ओर विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया ओर दोनों ओर से जमकर फायरिंग शुरु हो गई।
वहीं आस पास रहे ग्रमिणो के द्वारा आनन फ़ानन में गोलीबारी की शिकार हुए घायल दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया।
इधर घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments