छपरा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियारों के जखीरा के साथ चार धारायें
छपरा : सारण पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. जिसमें बड़ी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियारों के जखीरा के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.गिरफ्तार लोगों में राजन शर्मा, राजू शर्मा, सुमित शर्मा एवं अमित शर्मा शामिल है. पुलिस ने भारी मात्रा में वहां से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं तथा वहां से कई लाइसेंसी हथियारों के पार्ट पुर्जे भी बरामद किया है. नगर थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला में छापेमारी की.जहां पर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. मिनी गन फैक्ट्री से 1 पिस्टल, 3 कट्टा, 2 एयर गन, 5 जिंदा कारतूस, 8 खोखा, अर्धनिर्मित बट 18, गन बनाने के उपकरण बरामद किए है.
पुलिस ने गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार एवं हथियार बनाने के लिए प्रयुक्त कई सामानों को बरामदगी की है. साथ ही साथ वहां से 4 लोगों को गिरफ्तार भी की है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.श्री राय ने बताया कि पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार विगत कई महीनों से यहां अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था. यहां पर कई लाइसेंसी हथियारों के पार्ट पुर्जे भी मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां के मरम्मती का भी कार्य होता था.श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है.