
सारण में शनिवार को 3157 सैंपल जांच में 464 पॉजिटिव केस
● छपरा शहर, सोनपुर, दिघवारा के साथ ही अब परसा व इसुआपुर का क्षेत्र रेड जोन में शामिल
● छपरा शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 1266 एक्टिव केस, जबकि सोनपुर में 495, परसा में226,दिघवारा में 207 और इसुआपुर में 153
Photo 16
जनादेश/छपरा। सारण जिले में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है सरकार द्वारा संक्रमण रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद भी संक्रमण में कोई विशेष कमी नहीं आ रही है। शनिवार शाम छ बजे तक मिले रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न जगहों पर कुल 3157 सैंपल कलेक्शन किया गया, जिसमें 464 लोग पॉजिटिव पाए गए है। वही आरटीपीसीआर जांच में भेजे गए सैंपल में 10 लोगों की कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर कोविड जांच के लिए शिविर लगा पॉजिटिव लोगो को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में छपरा के शहरी क्षेत्रों के अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों पर कुल 3157 सैम्पल का जांच किया गया जिनमे 464 लोग संक्रमित पाए गए जो जिले में संक्रमण के एक बड़े संख्या को दर्शाता है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड एंटीजन किट से शनिवार शाम छह बजे तक 3157 में 464 पॉजिटिव आंकड़ा दर्शाया गया है। जांच रिपोर्ट के जारी आंकड़ा में छपरा शहर में सर्वाधिक 104, सोनपुर में 88, परसा में 37, गरखा में 25, दिघवारा में 12, जलालपुर में 10 एकमा में 34, मकेर में 18, इसुआपुर-तरैया में 17-17,
मढ़ौरा में 16, दरियापुर-बनियापुर में 19-19,अमनौर में 12, मशरक-पानापुर में 05-05, मांझी में 07, रिविलगंज में 06,नगरा में 04, लहलादपुर में 08, संख्या में कुल पूरे जिले में 464 पॉजिटिव केस बताये गए हैं।
भारी संख्या में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला के नागरिकों को कोविड के नियम पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे संक्रमण को कम किया जा सके।
छपरा शहरी क्षेत्र के साथ ही सोनपुर, दिघवारा, परसा और इसुआपुर में में संक्रमण का तेजी से फैलाव :
शनिवार को जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में छपरा नगर, दिघवारा,परसा, इसुआपुर और सोनपुर में संक्रमण की संख्या ज्यादा मिलने पर चिंता व्यक्त किया है और उक्त क्षेत्रों को रेड जोन एरिया के रूप में चिन्हित कर संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।वही डीएम डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने लोगों से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।
बताया गया है कि शनिवार तक ही मिले आंकड़े के अनुसार सारण जिले में कोरोना संक्रमितों के सबसे अधिक कुल 1266 एक्टिव केस छपरा नगर निगम तथा छपरा सदर प्रखंड में हैं तथा सोनपुर में 495,परसा में 226,इसुआपुर में 153 एवं दिघवारा में 207 हैं। इसलिए सारण जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।




Recent Comments