छपरा में लैपटॉप चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगाई लाग, 50 लाख के सामान जलकर हुवे खाक
दैनिक खोज खबर, छपरा
छपरा शहर के समाहरणालय से सटे मार्केट में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने नगर निगम मार्केट में एक कंप्यूटर/लैपटॉप दुकान से सैकड़ो लैपटॉप चोरी किये जाने के बाद दुकान में आग लगा दिया। लोगों को इसकी जानकारी सुबह तीन बजे हुई जब दुकान से धुआं उठता देखा गया।
बताया जा रहा है कि नगर निगम मार्केट में हार्डवेयर सॉल्यूशन नामक दुकान जो संजीव कुमार सिंह की थी उसमें बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फिर दुकान में आग लगा दिया। आग लगने के कारण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य कंप्यूटर के उपकरण भी जलकर खाक हो गए।
दुकानदार संजीव कुमार सिंह ने मामले की प्राथमिकी नगर थाने क्षेत्र में दर्ज कराया है। आपको बता दे कि जिस जगह चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है वहाँ से नगर थाना महज 150 मीटर की दूरी पर जबकि डीएम व एसपी का कार्यालय बिल्कुल बगल में ही है। बावजूद इसके चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देकर चोर निकल गए हैं।
चोरी की इस घटना से व्यवसायी आक्रोशित हैं उन्होंने चोरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग पुलिस से की है।




Recent Comments