पण्डित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती जदयू नेत्री माधवी सिंह

मांझी(सारण)। सोमवार को जलालपुर के बसडीला में प्रस्तावित मांझी विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन तथा 19 को प्रस्तावित मानव सृंखला की सफलता के उद्देश्य से जदयू नेत्री माधवी सिंह ने दर्जनों वाहनों पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मांझी विधान सभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। जलालपुर से प्रारम्भ काफिला दाउदपुर मदन साठ तथा मांझी व कोपा होकर पुनः जलालपुर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस क्रम में अन्य जदयू नेताओं के साथ जदयू नेत्री ने मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित पण्डित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ में मुखिया नवरत्न प्रसाद उमेश ठाकुर सुनील सिंह ओम प्रकाश गुप्ता मनोज सिंह रंजन सिंह गुड्डू सिंह तथा अनुपम सिंह आदि मौजूद थे।