दैनिक खोज ख़बर ,बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर एनएच 331 पर बालू लदे एक ट्रक की अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा कर पलट जाने के कारण ट्रक पर सवार एक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई एवम ड्राइवर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।मृतक ट्रक का खलासी आरा जिला के एकौनी गांव निवासी सिधु सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राजू कुमार बताया जाता है, जबकि घायल ड्राइवर उसी के गांव का रविन्द्र सिंह का पुत्र मितेश कुमार बताया जाता है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालू लदा यह ट्रक छपरा के तरफ से आ रहा था।शनिवार को सुबह पांच बजे के आसपास एन एच 331 के कल्याणपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।तबतक आसपास के लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो ट्रक के अंदर से कराहने की आवाज आई।गड्ढे में ट्रक के औंधे मुंह गिड़ने से बालू पीछे से केबिन को तोड़ते हुए आगे दोनों ही बिल्कुल दब गए।लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।फिर वहां पर जेसीबी मंगाया गया।ट्रक के अंदर से गैस कटर द्वारा काट कर जेसीबी से बालू को हटाया गया एवम दोनों को बाहर निकाला गया।जिसे जख्मी हालत में एक को नजदीकी भगवानपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जेसीबी से जब बालू हटाया गया तो उसमें अन्दर से मृत खलासी के शव को बाहर निकाला गया।




Recent Comments