बीडीओ, सीओ ने एसडीआरएफ की टीम के साथ विभिन्न छठ घाटो का किया निरीक्षण

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एसडीआरएफ मुस्तैद

पानापुर (सारण)। मंगलवार को थानाक्षेत्र के गंडक नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण बीडीओ तथा सीओ ने एसडीआरएफ की टीम के साथ किया।तथा घाटो पर उपस्थित व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।बीडीओ राकेश रौशन तथा सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि सभी घाटो पर बास तथा रस्सी बैरिकेडिंग की गई है।इसके अलावे किसी भी  घटना से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है।लोगो को पहले ही हिदायत दी गई है कि गहरे पानी मे न जाए।
-/-