दलित बस्ती में लगा चिकित्सा शिविर,75 मरीजो का हुआ उपचार

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

थाना क्षेत्र के गलिमापुर मुसहर टोली के दलित बस्ती में टीबी,कलाजर एवं परिवार नियोजन के प्रशिक्षण के लिए सोमवार को रेफरल अस्पताल तरैया द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया की मरीजो में टीबी एवं कलाजर की जाँच की गयी।तथा परिवार नियोजन की जानकारियां दी गयी।और परिवार नियोजन के साधन जैसे कंडोम,माला एन गोली,छाया गोली निःशुल्क वितरित किया गया।तथा महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के बारे में जानकारी दी गयी।शिविर में सामान्य मरीजों की भी जाँच किया गया।लगभग 75 मरीजों के स्वास्थ्य का जाँच किया गया।जिसमें 10 टीबी के संदेहास्पद मरीज मिले।जिनके बलगम जाँच में भेजे गये।अन्य मरीजो में आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।उक्त मौके पर स्वथ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,ललन प्रसाद,रामेश्वर कुमार,सोनू कुमार,राजकिशोर प्रसाद,एनएम व अन्य मौजूद थे।