छपरा में एक एक कर आठ बम बरामद, सकते में आलाधिकारी
दैनिक खोज खबर डेस्क
छपरा शहर के जिला परिषद कार्यालय के बाग में एक के बाद एक करते हुए पुलिस ने 8 बमो को बरामद किया है। जिला परिषद के गार्डन से बम की बरामदगी की सूचना से आलाधिकारी समेत आमलोग भी सकते में हैं।

जिला परिषद के बगीचे में जब माली साफसफाई कर रहा था तभी उसने एक बम देखा व स्थानीय लोगों को बताया। सूचना पर जब पुलिस पहुँची तो उसने एक एक करते हुए कुल 7 बम बरामद किए। फिर थोड़ी देर बाद नगर थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित व अन्य पुलिस अधिकारियों ने बगीचे की गहन छानबीन की तो आठवां बम भी मिला। सभी बमो को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया है।

जिला परिषद कार्यालय में बम पाए जाने की सूचना पर जांच के लिए सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी पहुँचे व उन्होंने जांच की हालांकि एसडीपीओ श्री सिंह ने मीडियाकर्मियों को कुछ नही बताया।

शहर में बम बरामद किए जाने के बाद पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। देखना है इस मामले में आगे क्या होता है।




Recent Comments