लोजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करते चिराग पासवान

चिराग ने कहा कि बिहार में एक ही जाति है जिसका नाम है गरीबी

5 साल कोई कार्य नहीं किया जो धरातल पर दिखता हो- चिराग

परसा/दरियापुर(सारण)। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने वुधवार को परसा विधानसभा के डेरनी के क्रीड़ा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि 5 साल कोई कार्य नहीं किया जो धरातल पर दिखता हो। नीतीश कुमार सात निश्चय में वादा करते हैं कि बिहार में बहुत सारे विकास हुए हैं।हर घर नल जल पहुंचाया एवं भ्रष्टाचार से बिहार को मुक्त कर दिया।लेकिन आम जनता अब भी इससे नहीं उबरी है।उन्होंने खुले मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्र्ष्टाचारी की जगह जेल में है।आप का समर्थन मिला तो भ्र्ष्टाचार फैलाने तथा उसकी सह देने वालों को जेल भेजा जायेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में एक ही जाति है जिसका नाम गरीबी है। जिसपर किसी का ध्यान नहीं है। चिराग ने वर्तमान सरकार की कमियां गिनाईं, वहीं सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बसरे। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए दर दर की खाक छान रहा है।किसान ऋण से दबा है।शिक्षा की स्थिति बद से बदत्तर है। उन्होंने लोजपा के प्रत्याशी राकेश सिंह के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की समूचित विकास के लिए झूठे वादे नहीं बल्कि ईमानदारी से योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है।राकेश सिंह एक ईमानदार छवि के प्रत्याशी हैं।चिराग ने कहा कि हमे प्रथम शिक्षा हमारी माता से ही मिलती है।बिहार ऐतिहासिक धरोहरों से भरा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्री राम का भब्य मंदिर निर्माण हो रहा है।उसी मॉडल पर माता सीता की मन्दिर भी बिहार में बनवाई जाएगी।जिससे देश दुनिया में पवित्रता तथा संस्कार का सन्देश फैले।उन्होंने कहा किबिहार में लोजपा की सरकार बनती है तो  भ्रष्चार में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोषी पाये गये तो उनको भी जेल जाना पड़ेगा।वही प्रत्यासी राकेश सिंह ने परसा के हरदिया चवर से जल निकासी,अस्पताल में सुधार,डेरनी को प्रखंण्ड का दर्जा दिलाने का आश्वसन दिया। परीक्षण चौक का नाम बदले पर मुख्यमंत्री पर प्रहार किया।कार्यक्रम में लोजपा राष्ट्रीय चिराग पासवान को फूल के बड़ा माला से स्वागत किया गया। अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह नेे किया।संचालन पवन सिंह ने किया।संबोधन चंदन सिंह पंकज सिंह रामानंद सिंह धर्मनाथ राय विनय शर्मा पवन मांझी ने संबोधन कर लोजपा के चुनाव चीन्ह बंगला छाप पर बटन दबाकर भाड़ी मतों से जिताने का अपील किया।