सारण के युवा कवि अररिया मे सम्मानित

आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु की धरती फारबिसगंज में सारण जिले के अमनौर प्रखंड के लहेर छपरा (मदारपुर)गांव के रहने वाले युवा कवि राजू कुमार विद्यार्थी को इन्द्रधनुष साहित्य परिषद् ,फारबिसगंज के द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में “प्रो.डॉक्टर विद्या नारायण ठाकुर नवोदित साहित्य सम्मान” प्रदान किया गया है।उन्हें यह सम्मान पर्वतारोही, रिटायर्ड कर्नल अजित दत्त के हाथों प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह के साथ शाॅल ओढ़ाकर ₹2100 की पुरस्कार राशि समारोह आयोजित कर दिया गया ।

बता दें कि राजू कुमार विद्यार्थी की रचनाएं देश के दर्जनों प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में छप चुकी है ।वर्तमान में वे फारबिसगंज में रहकर बाल संस्था बिहार बाल मंच, फारबिसगंज का संचालन करते हैं ।यह संस्था बच्चों के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रूचियों को जगाता है । पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे यह संस्था विशेष रूप से कार्य करती है।
राजू कुमार विद्यार्थी को पूर्व में भी जे एम डी पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा “प्रेम सागर सम्मान” एवं “द्विजदेनी प्रतिभा सम्मान”से सम्मानित किया जा चुका है।




Recent Comments