छपरा दारोगा राय चौक से भरत मिलाप चौक तक की वर्षों की गंदगी से मिलने वाली है निजात

छपरा : जब कोई दारोगा राय चौक से भरत मिलाप चौक होकर गुजरता था तो जेल के किनारे फैली गंदगी से काफी परेशानी होती थी आलम ये था की हल्की बारिश के बाद भी वहां पानी लग जाता था,मुख्य सड़क का पानी जेल के किनारे लग जाता था.लेकिन अब ये समस्या कुछ ही दिन में समाप्त होने वाली है.
छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने इस गंदगी से निजात दिलाने के लिए पहल की है,विधायक ने दारोगा राय चौक से भरत मिलाप चौक तक जेल के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य का अनुशंसा किया था,जिसका निर्माण कार्य वहां शुरू हो चुका है.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया की ये एक बहुत बड़ी समस्या है जिसका निवारण बहुत ही आवश्यक था.उन्होने कहा की ये एक मुख्य सड़क है जहाँ से लोगो का काफी संख्या मे आवागमन होता है.जेल के किनारे से गुजरने पर काफी ख़राब लगता था,कही ना कही ये स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक था.आसपास के स्थानीय निवासियो और आमजन के लिए ये एक अभिश्राप बन गया था.इसलिए इसका सौंदर्यीकरण अत्यंत ही आवश्यक है.विधायक डॉ गुप्ता ने वहां के स्थानीय निवासियो से अपील भी की अब गंदगी से यहाँ निजात आपसभी को मिलने वाला है यहाँ सौंदर्यीकरण कार्य शुरू भी हो चुका है इसलिए यहाँ कूड़ा कचड़ा फेकना बंद कर दे ताकि हम सभी मिलकर इस क्षेत्र की अच्छी छवि बनाने में सफल हो.विधायक ने कहा की ये एक प्रयास है विकास को धरातल पर लाने का जिसमे सबका सहयोग आवश्यक है.