जदयू जिला उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

मांझी (सारण) : जदयू के जिला उपाध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी । जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने मांझी थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा एवं उचित करवाई करने की माग की है। मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी व सारण जिला के जदयू उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह ने आवेदन में कहा है कि दिनांक 27 /05/19 को सदर अस्पताल टी बी के प्रधान डॉक्टर रत्नेश प्रसाद सिंह का शिकायत जिला के सी एस एवं जिला पदाधिकारी से किया था। जिस पर नाराज हो कर डॉ श्री सिह द्वारा मो0 न0 7739259495 पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है।