अज्ञात वाहन की ठोकर से मजदूर जख्मी, इलाज के क्रम में मौत
छपरा (सारण)। गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ मजदूर व्यक्ति जख्मी हो गया.जख्मी को लोगों ने सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गया.जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के सलहां गांव निवासी 62 वर्षीय शत्रुघ्न महतो बताया जा रहा हैं.जो मानुपुर से अपने घर ठेला से लौट रहे था.तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया जिन्हे ग्रामीणों ने गड़खा सीएससी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया था. छपरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.