मुखिया के भैंसुर का असामयिक निधन,शोक
#रजनीश पांडेय/इसुआपुर (सारण) । प्रखण्ड की छपिया पंचायत की मुखिया मीना देवी के भैंसुर अनिल चौरसिया का असामयिक निधन सोमवार की देर शाम हो गई । वे कैंसर रोग से पीड़ित थे । उनके निधन की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि तथा आम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया तथा ढांढस बंधाया । मुखिया पति सुनील चौरसिया ने बताया कि इलाजरत व गम्भीर स्थिति में बड़े भाई को गोरखपुर से घर लाया गया । जहां एक घंटे परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने अन्तिम सांस ली । सांत्वना देने वालों में मुखिया सरोज कुमार गिरि , धनंजय पाण्डेय , बिगन मांझी , राजकिशोर सिंह , रामप्रकाश दास , अरविंद चौरसिया , लंकेश बाबा , शैलेश सिंह , जयप्रकाश महतो व अन्य शामिल हैं ।