विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत चनपटिया प्रखण्ड के घोघा चौक पर बिजली की समस्या से तंग आकर लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की। इस जन आंदोलन में वाल्मीकिनगर सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो भी फंस गए। उन्होंने आंदोलनकारी जनता और विद्युत उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया उसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ। इस जाम के दौरान मरीज को टाँगकर जाम वहाँ से निकाला गया और इलाज़ को भेजा गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि ऑफिसरशाही इतनी बढ़ गई है कि जनता की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है। उनलोगों ने बताया कि बिजली पूरी तरह मिली नहीं कि सरकार जनता को नलजल में उलझा चुकी है। सदरे,कयूम, साबिर, विजय और मुन्ना ने कहा कि अब नीतीश बाबू जनता नहीं अधिकारियों के मुख्यमंत्री बन गए हैं।





Recent Comments