बेतिया – बगहा दो अंचलाधिकारी पर पांच हजार का जुर्माना लगा।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा:- पश्चिमी चंपारण जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे ने लोक निवारण अधिनियम वाद के एक मामले में कार्यवाही नही करने को लेकर बगहा दो के अंचल अधिकारी को दंडित करते हुए पांच हजार का जुर्माना लगाया हैं। साथ ही उनके विरुद्ध प्रपत्र “क” का प्रतिवेदन सौपने का निर्देश बगहा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता को दिया हैं। जानकारी के अनुसार जिले के बगहा दो प्रखंड स्थित पैकवलिया मौजा की सड़क पर अतिक्रमण हटाने के आदेश का पालन अंचलाधिकारी ने नही किया। लोक निवारण अधिनियम में एक अपील के आधार पर विगत 31 मार्च को उक्त आदेश सीओ को दिया गया था। आदेश का पालन करने के लिए पन्द्रह दिन का समय भी दिया गया था।