नगरा एसबीआई में शाखा प्रबंधक ने किया योगदान

नगरा(सारण):भारतीय स्टेट बैंक में नए शाखा प्रबंधक के रूप में शनि कुमार गुप्ता ने योगदान किया। मौके पर अकाउंटेंट प्रिय रंजन, राजकुमार सिंह, प्रमिल कुमार, प्रशांत कुमार, दिनेश कुमार सिंह, मुनमुन मिश्रा, कृष्णा कुमार आदि कर्मियों ने नए शाखा प्रबंधक को गुलदस्ता देकर उनको स्वागत किया। नए शाखा प्रबंधक के योगदान करने से जहां बैंक का कार्य सुचारू रूप से चलेगा वहीं उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी त्वरित निष्पादन होगा। खाताधारीयों को कैशलेस करने पर ज्यादा जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एरिया में तो परेशानी होती है, लेकिन परेशानी को दूर किया जाएगा। बैंकिंग योजनाओं को ग्राहकों को जानकारी से अवगत करना ही प्राथमिकता रहेंगी। बता दें कि निवर्तमान शाखा प्रबंधक विश्वमोहन सिंह का तबादला मधुबनी हो गया है।




Recent Comments