
पानापुर(सारण)रविवार की सुबह कोंध भगवानपुर मुसहर टोली स्थित एक बांसवारी मे आग लगने से अफरातफरी मच गयी।आग की लपटें उठती देख आस पास के दर्जनों ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किये लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग फैलते जा रहा था।इस बीच सरपंच प्रतिनिधि तारकेश्वर राय ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी।सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची एवं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया जाता है कि बांसवारी से कुछ ही दूरी पर महादलित परिवार के दर्जनों घर है।समय रहते अगर आग पर काबू नही पाया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।ऐसी आशंका है कि शौच को गये किसी व्यक्ति ने जलता हुआ सिगरेट अथवा बीड़ी फेंक दिया होगा जिससे आग लग गयी होगी।




Recent Comments