🔴🔴रंगदारी नहीं देने पर की बेरहमी से पिटाई थानाध्यक्ष से लगाई मदद की गुहार 🔴🔴
👈कुमार साजन” दैनिक खोज खबर” चौसा , मधेपुरा👉
चौसा थानांतर्गत चौसा बस स्टैंड के समीप कौशल विकास योजना के तहत कम्प्यूटर सेंटर चलाने वाले मोजिब कम्प्यूटर सेंटर के प्रोपराइटर मोहम्मद मोजिब के साथ चौसा बाजार के कुछ मनचलों ने मारपीट किया है। मालूम हो कि चौसा बस स्टैंड के समीप कौशल विकास योजना का कम्प्यूटर सेंटर चलाने वाले चौसा प्रखंड के बदरी टोला निवासी मोहम्मद मोजिब उम्र करीब 27 पिता मुरजात अंसारी युवक युवतियों को प्रशिक्षण देने का काम करते है।
बीते 9 /12/2017 को शाम करीब 5 बजे मोबाइल नम्बर 9631130361से मोजिब के मोबाइल नम्बर 9709421539 पर फोन किया कि मैं सिंटू कुमार पिता जगदीश जायसवाल चौसा बोल रहा हूं और कहा कि चौसा में कम्प्यूटर सेंटर सही सलामत चलाना है तो दो लाख रंगदारी देना होगा नहीं दिया तो सेंटर बन्द करा देंगे तब मोजिब ने कहा कि पुलिस में शिकायत करूँगा तबतक फोन को काट दिया उसके बाद मोजिब रोज की तरह अपना सेंटर बंद करके घर के लिए मोटरसाइकिल से चले रास्ते मे सज्जाद मोटरसाइकिल गैरेज के समीप पंकज पान दुकान पर पान खाने के लिए रुके ही थे कि इतने में रामु कुमार पिता भूषण चौधरी एवम सुमित कुमार पिता चलित्र भगत दोनो निवासी चौसा बाजार मोजिब को गाली गलौज करते हुए कहा कि मेरा दोस्त सिंटू दो लाख लेवी मांगा था
तुमने कियूँ इस पर सेंटर संचालक ने विरोध किया तो रामु ने जान मारने की नियत से मेरे सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया तो सेंटर संचालक वही गिर पड़ा तब सुमित कुमार ने लप्पड़ थप्पड़ मारकर गले से सोने का चैन एक भर कीमत करीब तीस हजार रुपये खिंच हो हल्ला होने पर ग्रामीणों के जमा होने पर वो तीनो भागते भागते कहा कि पुलिस मैं केस करोगे तो तुमको और तुम्हारे सारे परिवार को जान से मार व मरवा दूंगा की धमकी देते हुए फरार हो गया इस संदर्भ में चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी
उक्त जानकारी पीड़ित ने दैनिक खोज खबर को दिया




Recent Comments