सारण :शराबबंदी जिनके भरोसे वही छलका रहे जाम,एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

छपरा (सारण)
जिले के एकमा थाना के दो पुलिसकर्मियों को जाम छलकाना महंगा पड़ गया।मिली जानकरी के अनुसार 20 नवम्बर 17 को एकमा थाने के एक दफादार जगदीश सिंह के घर विशुनपुरा गांव में शादी समारोह था , उसी में एकमा थाना के एएसआई परमानंद पासवान और सिपाही विवेक कुमार शामिल हुये थे । दोनों शराब पीने के बाद मदहोश हो गये । मदहोश हालत में ही वही पर किसी ने विडिओ बना लिया । जो विडिओ सारण एसपी हर किशोर सिंह ने नजर में आ गया । जिसके बाद उन्होने इस मामले की जांच की और विडियो सही पाकर दोनों को निलंबित कर दिया।जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उनमें एकमा थाना के एएसआई परमानंद पासवान और सिपाही विवेक कुमार शामिल है ।




Recent Comments