🔴🔴पुलिस प्रशासन डाल डाल,तो पियक्कडऔर कारोबारी पात- पात🔴🔴

👈कुमार साजन “दैनिक खोज खबर” चौसा ,मधेपुरा👉


चौसा थानांतर्गत के अरजपुर पूर्वी पंचायत के मनोहरपुर स्कूल के पास खड़ी ऑटो में शराब के नशे में धुत्त मकदमपुर कहर टोली थाना पुरैनी जिला मधेपुरा निवासी बीरेंद्र कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव उम्र 35 वर्ष लगभग पिता शिवनंदन यादव ने बीते शाम को टक्कर मार दिया जिसमें पैना पंचायत के वार्ड 13 की बीबी हसबुन खातून उम्र 30 पति मोहम्मद शौकत एवं छेदनी खातून 27 वर्ष पति मोहम्मद समीर जो पूर्णिया जिला के रुपौली थाना के भंडसार से जनाजे से मिट्टी देकर लौट रही थी ग्रामीणों के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ कर पुलिस के हवाले किया तथा उसके मुँह से शराब की दुर्गंध आ रही थी चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने मेडिकल पुष्टि के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा भेजा जहां अपने ड्यूटी पर तैनात  डाक्टर अमित कुमार सिंह ने शराब पीने की पुष्टि की केस संख्या 361 /17 दर्ज कर जेल भेज दिया।वही दूसरी ओर चौसा थाना के अभिरामपुर सिंह बासा निवासी रूपेश सिंह उम्र 40 वर्ष लगभग को संध्या गस्ती में सहोड़ा टोला मोड़ पर शराब के नशे में रोड के किनारे बेशुध पड़ा था। जिसे चौसा थाना पुलिस अवर निरीक्षक भवेश प्रसाद चौधरी ने जांच पड़ताल किया तो मुँह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। जिसे मेडिकल पुष्टि के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा लाया जहाँ डाक्टर अमित कुमार सिंह ने शराब पीने की पुष्टि की मेडिकल पुष्टि के बाद  केस संख्या 362 ,17 दर्ज कर जेल भेज दिया है चौसा थाना क्षेत्र में इतनी धरपकड़ के बावजूद भी शराब कारोबारी और पियक्कड़ में कोई कमी नही आ रही है यानी शराब कारोबारी डाल डाल तो पुलिस पात पात वाली कहानी फिट बैठती है।