🔴🔴अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए संविदा स्वास्थ्य कर्मी,चरमराई व्यवस्था🔴🔴

👈कुमार साजन “दैनिक खोज खबर “चौसा ,मधेपुरा 👉


समान काम के बदले समान वेतन समेत कई मानगो को लेकर सोमवार से संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।जिससे स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है।हालांकि नियमित कर्मियों के द्वारा रोगियों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई गई।लेकिन कर्मी कमी और मरीजो की संख्या काफी को लेकर घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मालूम हो कि राज्य भर के संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।चौसा पीएचसी में कर्मियों ने धरना पर बैठे कर्मियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही कारेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा।मौके पर डॉ राकेश कुमार,  लेखापाल चंदन कुमार हर्षवर्धन राज,उमेश कुमार जुबेर आलम,प्रीतम कुमार, अमृता शर्मा,मंजू देवी, कौशल्या कुमारी,मीना देवी समेत सभी संविदा पर बहाल  स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
🔴 क्या है मुख्य मांगे🔴
समान काम के बदले समान वेतन,आकस्मिक मृत्यु पश्चात अनुकंपा लाभ,एच्आर पॉलिसी बनाई जाय, समेत कई मांगे।
 🔴कौन कौन गए हड़ताल पर🔴
संविदा पर बहाल डॉक्टर, स्वास्थ्य प्रबंधक, आयुष चिकित्सक, डाटा एंट्री ऑपरेटर,ए एन एम,लेखपाल, आशा,ममता, एम्बुलेंस कर्मी,समेत सभी संविदा कर्मी।