
मेडौरी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
मांझी(सारण) : प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के मेडौरी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में शैलेन्द्र उपाध्याय तथा मनीष कुमार सिंह ने फीता काट कर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया. इस समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे उन्नयन योजना तहत स्मार्ट क्लास से पढ़ाई की व्यवस्था की गयी हैं.स्मार्ट क्लास से पढ़ाई शुरू होने से नवी तथा दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी. स्कूल के छात्र इस से पाठ्यक्रम को सही ढंग से समझ पाएंगे. स्मार्ट क्लास शुरू होने से विद्यालय नहीं आने वाले बच्चे भी इस कक्षा में रुचि लेंगे तथा प्रतिदिन स्कूल आना शुरू कर देंगे. इस अवसर पर चंद्रभान पंडाये,सत्येंद्र उपाध्याय, मनीष सिंह ,राम जी प्रसाद,सुरेंद्र ठाकुर, प्रदुम्न सिंह,सुधाकर तिवारी, श्री भगवान यादव के अलावा बड़ी संख्या में छात्र तथा छात्राएं मौजूद थी.




Recent Comments