युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष ने राजद के पक्ष में चुनावी अभियान किया तेज , छपरा सदर में चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान

छपरा : बुधवार को युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राय ने सारण लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार श्री चंद्रिका राय के पक्ष में लोगों को गोलबंद करने के उदेश्य से संपर्क अभियान चलाया । छपरा सदर प्रखंड के साढा पंचायत में जट्टारी पोखरा, खेमाजी टोला , नट बस्ती , हेमनगर , साधा मठिया , नेवाजी टोला आदी जगहों पर जनसंपर्क अभियान में पैदल मार्च कर ग्रामीण जनता के द्वार पर जाकर लोगों को समझाने का काम किया । उनहोने भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी औऱ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाकामियों से सारण के जनता को अवगत कराते हुये राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय को वोट कर जिताने की अपील किया । औऱ कहा कि मुखिया नरेंद्र मोदी को चुनाव आया तो चौकीदार शब्द का उपयोग कर रहे हैं इनके चौकीदारी में 15 उद्योगपति विदेश में रह रहे है । 2014 की लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वादा किए थे कि ₹1500000 हर गरीब के खाते में आएगा। 20000000 बेरोजगारों को हर साल रोजगार मिलेगा । फिर भी रुपया तो गरीब के खाते में नहीं आया लेकिन निजी एजेंसियों से खाता खुलवा कर गरीबों का खून चूसने का काम सरकार ने किया हैं । यह सरकार जुमला बाजी और धोखाधारी सरकार हैं । । मौके पर पूर्व जिला परिषद मुखिया लाल बाबू साह युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार भोला चौधरी हिरव्या नोट शत्रुघन साह साडा पैक्स अध्यक्ष बबलू मिश्रा राजकुमार राय लालचंद राय विनोद शाह लड्डू मियां तथा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।