
नगरा ।खैरा भट्टी स्थित इंडिया वन एटीएम से शनिवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़कर क्षतिग्रस्त कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया लेकिन कुछ भी हाथ नही लगा।सुबह जब आस पास के दुकानदार को इसकी जानकारी लगी तो सूचना खैरा पुलिस को तथा सबंधित कर्मी को दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर एटीएम का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।एटीएम के सबंधित कर्मी प्रणव कौशिक ने खैरा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।




Recent Comments