दानापुर(अनूप नारायण सिंह)। दानापुर नगर परिषद से चेयरमैन पद के प्रत्याशी तथा दानापुर कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ दही गोप की धर्मपत्नी प्रियंका कुमारी अधिवक्ता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना दमखम दिखाने में सफल रही। रोड शो के बहाने दानापुर में उन्होंने अपना प्रचंड बहुमत दिखाया प्रियंका कुमारी अधिवक्ता के समर्थन में तमाम छोटे-बड़े संगठनों के साथ कई बड़े दिग्गज चेहरे भी नजर आए। बाटा नहर के पास से सुबह में शुरू हुआ रोड शो विभिन्न इलाकों से गुजरता हुआ सगुना मोर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया जहां हजारों की तादाद में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका कुमारी अधिवक्ता ने लोगों से ईवीएम क्रमांक 6 प्रेशर कुकर छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जात पात धर्म से ऊपर उठकर दानापुर के विकास के लिए वोट मांग रही हैं। उनकी लड़ाई किसी से नहीं है वह अपनी लड़ाई भय भूख और भ्रष्टाचार से मानती हैं उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई एक व्यक्ति ही जीतेगा पर यह दानापुर की महान जनता को सोचना है कि कौन उनका हितैषी है और कौन काम करके दिखाएगा । उन्होंने अपने वादे को फिर दोहराया कि वे अगर नगर परिषद की चेयरमैन बनती है और 2 वर्षों में पूरे क्षेत्र का कायाकल्प नहीं होता है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि दानापुर की महान जनता चुनाव लड़ रही है सभा को संबोधित करते हुए उनके पति रंजीत कुमार उर्फ दही गोप ने कहा कि दानापुर महान जनता ने जिस तरह से उनकी पत्नी के प्रति दमखम दिखाया है, उत्साह दिखाया है वे अभिभूत हैं। वे बिना किसी पद पर रहते हुए लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं जहां जिस रूप में जिसकी मदद कर सकते हैं करते हैं लोगों ने ही जबरदस्ती उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी अधिवक्ता को चुनाव में उतारा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में नहीं आना है और पूरी तरह से एकजुट होकर प्रियंका कुमारी अधिवक्ता के चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप पर बटन दबाना है।