पंचायत मतदान केंद्र अध्यक्ष व सचिव का हुआ चयन, प्रदेश सचिव ने चयन सूची का किया समीक्षा

तरैया (सारण) :
तरैया बाजार स्थित जदयू कार्यालय में मतदान केंद्र अध्यक्ष व सचिव के चयन को लेकर जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को जदयू कार्यकताओं के साथ एक सामीक्षात्मक बैठक किया।जिसमें तरैया विधानसभा के तरैया,पानापुर व इसुआपुर के 297 बूथों पर हुए पंचायत अध्यक्ष व सचिव के चयन सूची का समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष ने किया।बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया।जिसमें प्रदेश सचिव ने कहा कि आगामी 08 दिसम्बर तक चयन सूची राज्य में जमा करना है।इसलिए विधान सभा प्रभारी को दो दिनों के अन्दर चयन सूची सौपने का निर्देश दिया।तथा कहा कि पार्टी को प्रत्येक पंचायत एवं प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाने के लिए तरैया विधान के तरैया,पानापुर एवं इसुआपुर तीनो प्रखण्डों के सभी मतदान केंद्र पर मतदनकेन्द्र अध्यक्ष और मतदान केंद्र सचिव का चयन किया गया है।तरैया विधानसभा के जदयू प्रभारी जितनारायन मंडल ने बताया कि विधान सभा के 297 बूथों पर बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव का चयन कर लिया गया है।वर्ष 2020 में होने वाले विधान सभा की तैयारी को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उक्त मौके पर तरैया जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवहा,इसुआपुर प्रखण्ड अध्यक्ष छविनाथ सिंह,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष वीगन महतो,डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु,विनोद माँझी,चन्देश्वर राम, दुर्योधन महतो,रविन्द्र माँझी,डॉ. असलम व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments