तरैया 17.06.2020
प्रखंड मुख्यालय तरैया के ई-किसान भवन के सभा कक्ष में प्रखंड प्रमुख के अध्यक्षता में एक बैठक किया गया।जिसमें रेगिस्तानी टिड्डी के प्रकोप, आक्रमण तथा चेतावनी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया से सम्बंधित प्रखंड स्तरीय समिति के गठन हेतु कृषि निदेशक बिहार पटना के पत्रांक 367 दिनांक 12 जून 2020 के आलोक में प्रखंड के पदाधिकारियों की एक बैठक कर प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रखंड प्रमुख,सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी,थाना प्रभारी,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, तरैया मुखिया व सचिव के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी व पौधा संरक्षण कर्मी का गठन किया गया।




Recent Comments