चुनावी रंजिश में धारदार हथियार से युवक का सिर फोड़ा, पिता-पुत्र घायल, पाँच पर एफआईआर दर्ज

तरैया(14.05.2019): थाना क्षेत्र के लौवा गाँव मे चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगो ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी है।घायल सत्येन्द्र सिंह और उनके पुत्र सुधांशु शेखर उर्फ दीपक सिंह एवं हिमांशु शेखर का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।तथा सुधांशु शेखर को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।इस संबंध में सत्येन्द्र सिंह ने भाजपा नेता सहित पाँच लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमें लौवा गाँव के शैलेन्द्र सिंह,उनके पुत्र सौरभ कुमार सिंह उर्फ गोलू एवं विवेक कुमार सिंह तथा पत्नी विभा देवी और पोखरेरा निवासी भाजपा नेता संजय सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का कहना है कि उसका पुत्र सुधांशु शेखर गाँव के अवधेश राय के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होकर सोमवार की रात्रि लगभग 10 बजे घर लौट रहा था।तभी आरोपी शैलेन्द्र सिंह के घर पर पूर्व से भाजपा नेता संजय सिंह दो स्कार्पियो के साथ कुछ गुंडों के साथ खड़े थे।मेरे पुत्र को देखते ही उक्त लोग लाठी,डंडा एवं लोहे की रड से उसे पीटने लगे।हल्ला सुनकर मैं और मेरा छोटा बेटा हिमांशु शेखर वहाँ बीच बचाव करने गये।तो मुझें सौरव कुमार लोहे की रड और हिमांशु कुमार को विवेक कुमार सिंह ने तेज हथियार(तलवार) से ने उसके सर पर मार दिया जिससे उसका सर फट गया।जिससे वह मूर्क्षित होकर गिर गया।तथा सुधांशु को लाठी से पीटकर दाहिना हाथ और पैर तोड़ दिये।ग्रामीणों के सहयोग से हमें अस्पताल पहुँचाया गया।पीड़ित का आरोप है कि 12 मई को मतदान के दिन मेरे पुत्र और आरोपी में बकझक हुआ था।मेरा पुत्र राजद का पोलिंग एजेंट था इसी चुनावी रंजिश को लेकर उसे जान मारने की नीयत से घर कर पीटा गया।ईधर भाजपा नेता संजय सिंह ने आरोपो को गलत बताते हुए कहा कि मुझे गलत फँसाने की विरोधियों की यह एक नाकाम साजिस है।
*पहले घायल पुत्र ने कहा कि मारी गयी गोली,फिर पिता ने लाठी,डंडे,और तेज हथियार से मारने की दर्ज कराई एफआईआर*
घटना सोमवार की रात्री लगभग 10 बजे की है उस वक्त घायल चिल्ला-चिल्ला कर आरोपियों का नाम का नाम लेकर गोली मारने की बात कह रहा था।उसके बाद सोशल मीडिया पर भी राजद कार्यकर्ता को बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा गोली मारने की खबर वायरल होने लगी।खबर में पैर में गोली लगने की पुष्टि की जा रही थी।फिर रात्री 11 बजे घायल सुधांशू(दीपक) को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।लेकिन जब पीड़ित के पिता सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस को एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन दिया उसमे गोली मारने की बात की कोई जिक्र नही है।उसका कहना है कि चुनावी रंजिश में लाठी,डंडा,लोहे की रड और तेज हथियार(तलवार) से मारपीट कर घायल किया गया है।जिसके आलोक में पुलिस ने पाँच लोगो पर एफआईआर दर्ज कर ली है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गोली मारने की अफवाह फैलायी गयी थी दोनों पक्ष एक ही गाँव के है इनके बीच पूर्व से भी विवाद चलता है।पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है।अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।शीघ्र करवाई की जाएगी।




Recent Comments