
निशुल्क पाठशाला में बच्चों को कॉपी किताब का किया गया वितरण
छपरा। रिविलगंज प्रखंड के मोहब्बत परसा पंचायत भादपा दलित बस्ती मैं पूर्णत: निशुल्क पाठशाला मे कॉपी किताब ,पेंसिल का वितरण युवा ब्राह्मण मंच चेतना छपरा के प्रवक्ता अरुण पुरोहित, समाजसेवी दिलीप पोद्दार, राजेश गुप्ता अंबिका कोचिंग संस्थान के शिक्षक राजेश कुमार गुड्डू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार गुड्डू के द्वारा बच्चों को 2 घंटे तक पढ़ाया और उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया पता सातवीं कक्षा की छात्राओं को किताब उपलब्ध कराने का वादा किया। राजेश गुप्ता की तरफ से सभी बच्चों को कॉपी का वितरण किया गया। वही दिलीप पोद्दार के द्वारा पुस्तक का वितरण हुआ। अरुण पुरोहित ने तिरपाल दरी और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।




Recent Comments