घटिया सड़क निर्माण को ले ग्रामीणों ने किया हंगामा
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के गायघाट में घटिया सड़क निर्माण को ले गुरुवार को दर्जन ग्रामीणों ने
ठेकेदार के खिलाफ हंगामा किया। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम गायघाट बजरंग मोड़ से कोइरी टोला होते हुए यादव टोला तक बनाया जा रहा है। बालू की जगह घटिया मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि कंक्रीट कम मात्रा लगाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, इसके पहले भी ग्रामीणों ने ठेकेदार के कार्य से हंगामा किया था। ग्रामीणों का कहना था कि इसके बारे में ईई से शिकायत भी की गई है। अब मुख्यमंत्री व पथ निर्माण विभाग को आवेदन देकर शिकायत की जाएगी। हंगामा करने वालों में स्थानीय ग्रामीणों में भीम यादव, पंचदेव यादव, शहादत साईं, मकसूद आलम साईं, रामजीत यादव, अशोक यादव, नंदकिशोर साह, हीरालाल यादव, वीरेंद्र चौहान, रामाजी यादव, बीडीसी दिलीप शर्मा, संजय साह आदि शामिल थे।
——-




Recent Comments