सीवान के बड़हरिया में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव

सीवान(11मई 2020)- सीवान में कोरोना के एक और नए मामले की पहचान होने से जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। जिला के बड़हरिया प्रखंड के सुरहिया गांव का रहने वाला एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बड़हरिया प्रखंड के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया यह युवक अहमदाबाद से 06 मई को वापस लौटा था।
बड़हरियाके जी एम उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में ऱखे गए इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिवआने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव युवक बड़हरिया प्रखंड के सुरहिया गांव का रहने वाला है जो अहमदाबाद में रह रहा था। इस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किए गए लोगों के साथ ही वहां काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की बेचैनी भी बढ़ गई है। वही जिला प्रशासन इस मामलेके सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गया है। आपको बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद जिले में अब कोरोना पॉजिटिव हो चुके लोगों की तादाद 33 पर पहुंच गई है,जिनमें से 26 लोग ठीक हो चुके हैं।वही पूरे राज्य में अब तक कोरोना के 589केस सामने आ चुके हैं।
🔹🔹🔹
[साभार : परमार मीडिया सीवान { बिहार } ]