
परसा(सारण)-बाजार स्तिथ एसबीआई शाखा परिसर में बैंक कर्मी तथा सीएसपी संचालकों द्वारा शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार का बिदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बैंक कर्मी तथा सीएसपी संचालकों द्वारा अंग बस्त्र फूलमाला तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।बिदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल जिला कालाजार पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार सिंह बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम सीएसपी संचालक ललन सिंह ने शाखा प्रबंधक के कार्यकाल की सराहना किया।ग्राहक कर्मी तथा आम जनता से मिलजुल कर बैंक संबंधी कार्य को जिम्मेवरी के साथ निर्वाह करने की बाते कही गई।शाखा प्रबंधक ने बैंक कर्मी और ग्राहक पदाधिकारी से भरपूर सहयोग मिलने पर सफलता पूर्वक बैंक कार्य को आसानी से निष्पादन करने की बातें कही।प्रबंधक ने सभी बैंक कर्मी तथा सीएसपी संचसलको के प्रति आभार ब्यक्त करते हुऐ धन्यवाद दिया।कर्मी शारदा नन्द नरेंद्र कुमार संतोष कुमार गोरख राय जीप प्रतिनिधि रविंद्र राय बच्चा सिंह सुरेंद्र कुमार राय सतेन्द्र कुमार सिंह मैनेजर राम आदि शामिल थे।




Recent Comments