चोरी से बिजली जलाते पकड़े जाने पर तीन उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :थाना क्षेत्र के अरदेवा गाँव में विधुत विच्छेदन होने के बाद एवं मीटर के बाईपास से चोरी से बिजली जलाते हुए तीन उपभोक्ता पकड़े गये है।तीनो उपभोक्ताओं पर जेई धर्मवीर कुमार ने 61548 रुपये राजस्व क्षति की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जेई ने बताया कि अरदेवा गांव निवासी कामदेव तिवारी मीटर उखाड़ कर फेंक दिए थे तथा डायरेक्ट बिजली जला रहे थे।जिससे विभाग को 12893 रुपये की क्षति हुई है।वही शामपुर गांव निवासी बजधार साह का विधुत विच्छेदन अधिक बकाए बिल के कारण वर्ष 2018 में कर दिया गया था।फिर भी बकाया बिल नही जमा किये और चोरी से बिजली जला रहे थे।जिससे विभाग को 22062 रुपये की क्षति हुई है।तथा अरदेवा गांव के भुनेश्वर सिंह मीटर के मेंन लाईन के बाईपास से चोरी से बिजली जला रहे थे।जिससे विभाग को 26593 रुपये की क्षति हुई है।तीनो पर राशि वसूलने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।