
धारा 370 कश्मीर से हटाये जाने पर तरैया में मना जश्न,पूर्व विधायक ने बांटी मिठाइयां
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने का केंद्र सरकार का फैसला आते ही तरैया में बीजेपी कार्यकत्ताओं ने जश्न मनाया।पूर्व विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में तरैया एवं पानापुर बाजार के विभिन्न चौक चौराहों पर मिठाईया बांटी गयी।इस खुशी में विधायक ने चलते राहगीरों को भी रोककर उसका मुँह मीठा कराया।और मोदी सरकार को इस बड़े फैसले के लिए धन्यवाद दिया।उक्त मौके पर योगेंद्र सिंह कुशवहा,उपेन्द्र सिंह,गोपाल तिवारी,रामाधार सिंह व अन्य मौजूद थे।ईधर शाहनेवाजपुर गाँव में भी बीजेपी कार्यकताओं ने मिठाईया बांटी उक्त मौके पर दिलीप राम,संजय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।जबकि कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मोदी सरकार को बधाई दी है।जिसमे गंगेश्वर सिंह,विजय प्रताप सिंह,रामचन्द्र तिवारी,अमरनाथ सिंह,राजू सिंह,शत्रुध्न सिंह,श्रीकांत सिंह आदि ने मोदी सरकार को बधाइयां दी है।




Recent Comments