ग्रामीण मोटो फाइनांस बैंक से लूट में असफल होने पर कर्मियों से पर्स और रुपया छीन कर भागे अपराधी 

मढ़ौरा(सारण) । नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार पर चल रहे एक ग्रामीण मोटो फाइनेंस नामक बैंक में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट का प्रयास किया । लूट का प्रयास असफल रहा तो अपराधियों ने कर्मियों के पर्स छीन कर भाग निकले । मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा पुरानी बाजार पर ग्रामीण कोटा फाइनेशियल सर्विसेज नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कम्पनी काम करता है । बुधावार की दोपहर दो बजे के करीब एक अपाची से पहुंचे मुंह पर मास्क पहने तीन अपराधी ग्रामीण मोटो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पहुंचे । खाना खा रहे कर्मियों पर पिस्टल से भय बनाते हुए रुपए की मांग करने लगे । कर्मियों ने जब बताया कि रुपए बैंक में जमा करा दिए गए हैं तो अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी कर्मियों से उनका पर्स और रुपयें छीन लिए। छीनी गई रकम लगभग छह हजार रुपये बताई गई । वही घटना से कुछ देर पहले फाइनांस बैंक के कलेक्शन राशि लगभग 52 हजार रुपये को एसबीआई बैंक की शाखा में जमा कराई जा चुकी थी।जिससें बैंक की राशि लूट से बच गई।इस दौरान एक कर्मी आलोक कुमार ने जब विरोध किया तो एक अपराधी ने पिस्टल के बट से मार कर उसका सिर फोड़ दिया । घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से बाइक से सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद कम्पनी के बीएम मिथलेश कुमार यादव नें पुलिस को सुचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरु कर दी है ।